Breaking News :

Uttar Pradesh Introduces Mandatory Ownership Verification Before Land Registration to Prevent Fraud

Nawazuddin Siddiqui Purchases Agricultural Land in UP, Visits Hometown for Property Registration

Bill on Clear Definition of ‘Transgender’ and Stronger Legal Protection Introduced in Lok Sabha

Uttar Pradesh Emerging as a Key Growth Engine for India, Says CM Yogi Adityanath

IndiGo Introduces Fuel Charge on Flight Tickets Amid Rising Global Oil Prices

अलविदा जुमे को लेकर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

LPG की किल्लत के बीच जमाखोरों पर कार्रवाई तेज, कई राज्यों में छापेमारी में बड़ी मात्रा में सिलेंडर बरामद

Cardiologist Warns Everyday Busy Lifestyle Habits May Increase Heart Attack Risk

बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना: जंगल में एक ही परिवार के तीन शव मिलने से मचा हड़कंप

Parliament Discusses Budget Grants and Energy Supply Concerns Amid West Asia Conflict

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 13 March 2026

लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह,तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई । साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा की लव स्टोरी हमेशा से लोगों के लिए खास रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अपनी शादी की 15वीं सालगिरह के मौके पर भी यह जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस खास अवसर पर स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति अल्लू अर्जुन के साथ कुछ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में स्नेहा और अल्लू कपल पोज देते नजर आते हैं। सभी तस्वीरों में अल्लू ने स्नेहा का हाथ थामा हुआ है, जबकि एक अन्य तस्वीर में उनका पूरा परिवार दिखाई देता है। उस तस्वीर में उनके दोनों बच्चे मौजूद हैं और एक दूसरे की ओर मुस्कुराते हुए देख रहे हैं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए स्नेहा ने कैप्शन में लिखा, ''15 साल बाद हमने प्यार से भरी जिंदगी बनाई है, एक ऐसा परिवार जो मेरे लिए सब कुछ है, और एक ऐसा घर जो खुशियों से भरा है... हमारे दो प्यारे बच्चे, हमारे दो पालतू डॉगी, और बीच में अनगिनत यादें। जीवन के हर अध्याय में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। हैप्पी एनिवर्सरी। शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।''

सालगिरह के इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्नेहा के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ''शादी की सालगिरह की बधाई हो, क्यूटी। 15 साल का यह सफर साथ में गुजर गया। आपके बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता।''

इस कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बताया जाता है कि अल्लू अर्जुन एक शादी समारोह में अमेरिका गए थे, जहां उनकी पहली मुलाकात स्नेहा से हुई। पहली ही नजर में वह स्नेहा की सादगी और खूबसूरती पर मर मिटे थे। उस समय वह उनसे उनका नंबर नहीं ले पाए, लेकिन बाद में किसी तरह उनका नंबर हासिल किया और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.