क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को वंशिका संग लेंगे सात फेरे, मसूरी में होगी शादी; लखनऊ में 17 मार्च को रिसेप्शन
लखनऊ/कानपुर | 10 मार्च 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। टी-20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कुलदीप 14 मार्च 2026 को मसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। शादी का समारोह मसूरी के एक रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और खास मेहमान शामिल होंगे।
शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की पारंपरिक रस्में आयोजित की जाएंगी। बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी, जिसके बाद परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं।
पहले यह विवाह नवंबर 2025 में तय किया गया था, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम और टी-20 विश्व कप में कुलदीप के चयन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब सभी कार्यक्रमों की नई तारीखें तय कर दी गई हैं और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है।
विवाह के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बीसीसीआई, यूपीसीए से जुड़े अधिकारी, क्रिकेट जगत की हस्तियां और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं, कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें भी शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया है।

Add Comment