कानपुर गंगा मेला: कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान

कानपुर  | 9 मार्च 2026

कानपुर में मंगलवार को गंगा मेला के आयोजन के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। विशेष रूप से वीआईपी रोड और आसपास के इलाकों में सुबह आठ बजे से हटिया मेला जुलूस की समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए यातायात पुलिस के साथ स्थानीय थानों की पुलिस भी तैनात रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मेघदूत चौराहा से कोई भी वाहन वीआईपी रोड के रास्ते सरसैय्याघाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहनों को मेघदूत चौराहे से बड़ा चौराहा होते हुए आगे भेजा जाएगा। इसी तरह मर्चेंट्स चेंबर तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन जो ग्रीनपार्क चौराहा होकर सरसैय्याघाट की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें ग्रीनपार्क चौराहा से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को ग्रीनपार्क से दाहिने मुड़कर एमजी कॉलेज चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा।

इसके अलावा चेतना चौराहा और डीएवी तिराहा से भी सरसैय्याघाट की दिशा में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यहां से आने वाले वाहनों को पुलिस ऑफिस तिराहा, व्यायामशाला तिराहा या मधुबन तिराहा की ओर मोड़ दिया जाएगा। वहीं किला तिराहे की ओर से आने वाले वाहन भी गुप्तार घाट तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे और उन्हें व्यायामशाला तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

गंगा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। महिला थाना से जेल तक सड़क के दोनों ओर, नवीन सभागार कैंपस में वीआईपी पार्किंग, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सरसैय्याघाट पर मीडिया पार्किंग, चेतना चौराहा स्थित जेएनके इंटर कॉलेज मैदान, ग्रीनपार्क स्टेडियम के आसपास, फूलबाग अंडरग्राउंड पार्किंग और क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान में वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। इस संबंध में डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि “सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। हटिया मेला जुलूस के रूट पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।”

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.