Breaking News :

Brevis Blitz Powers South Africa Past Zimbabwe, Semi-Final Clash with New Zealand Confirmed

Newlyweds Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Begin Married Life with Prayers at Tirupati

CBSE Postpones March 2 Board Exams in West Asian Countries Amid Rising Regional Tensions

Trump Says Iran at Crossroads After Strikes, Claims Supreme Leader Khamenei Is Dead

1 मार्च से जेब पर सीधा असर: सिलेंडर महंगा, हवाई सफर की लागत बढ़ी, UPI और सिम नियम बदले

तमिलनाडु–पुडुचेरी दौरे पर पीएम मोदी, 7,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात आज

होली पर घर पहुंचना होगा आसान, कानपुर से दिल्ली-आगरा-पूर्वांचल के लिए विशेष बसों की व्यवस्था

Holika Dahan: A Timeless Symbol of Faith, Purification and the Victory of Good

Holi: The Festival of Colors Celebrating Joy, Unity, and Renewal

काशी ने तोड़ा चीन का वृक्षारोपण रिकॉर्ड, 2.45 लाख पौधों से बना विश्व कीर्तिमान

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 01 March 2026

तमिलनाडु–पुडुचेरी दौरे पर पीएम मोदी, 7,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात आज

नई दिल्ली।  1 मार्च 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 7,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

दौरे की शुरुआत सुबह करीब पौने बारह बजे पुडुचेरी से होगी, जहां प्रधानमंत्री 2,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह मदुरै पहुंचेंगे, जहां 4,400 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण और तमिलनाडु के आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन शामिल है।

शाम चार बजे प्रधानमंत्री तिरुप्परनकुंद्रम स्थित श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यह कार्यक्रम हाल के उस कानूनी विवाद के बाद खास माना जा रहा है, जिसमें पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने श्रद्धालुओं के पक्ष में फैसला सुनाया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री मदुरै में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा और हिंदू मुन्नानी जैसे संगठनों ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए 2 मार्च को गिरिवलम (परिक्रमा) का आह्वान किया है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच इस दौरे को न केवल विकास बल्कि आगामी राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तमिलनाडु–पुडुचेरी दौरे पर पीएम मोदी, 7,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात आज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 7,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

दौरे की शुरुआत सुबह करीब पौने बारह बजे पुडुचेरी से होगी, जहां प्रधानमंत्री 2,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह मदुरै पहुंचेंगे, जहां 4,400 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण और तमिलनाडु के आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन शामिल है।

शाम चार बजे प्रधानमंत्री तिरुप्परनकुंद्रम स्थित श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यह कार्यक्रम हाल के उस कानूनी विवाद के बाद खास माना जा रहा है, जिसमें पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने श्रद्धालुओं के पक्ष में फैसला सुनाया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री मदुरै में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा और हिंदू मुन्नानी जैसे संगठनों ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए 2 मार्च को गिरिवलम (परिक्रमा) का आह्वान किया है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच इस दौरे को न केवल विकास बल्कि आगामी राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.