मुख्यमंत्री योगी के करीबी सलाहकार अवनीश अवस्थी को एक साल का सेवा विस्तार, कार्यकाल 2027 तक बढ़ा

लखनऊ। 27 फरवरी 2026

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में गिने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। इसके साथ ही अब वह 28 फरवरी 2027 तक मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। मुख्यमंत्री के सिंगापुर और जापान के पांच दिवसीय दौरे से शुक्रवार को लखनऊ लौटने के बाद यह फैसला लिया गया, जिसे होली से पहले एक बड़े तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है।

अवनीश अवस्थी का कार्यकाल सलाहकार के रूप में चौथी बार बढ़ाया गया है। वह वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्यमंत्री को प्रशासनिक मामलों में सलाह देने के लिए नियुक्त किए गए थे। मुख्यमंत्री के कुल चार सलाहकारों में वह एक हैं और उन्हें मुख्यमंत्री का सबसे करीबी और भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है।

उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के समय उनके पास अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, गृह, गोपन और नागरिक उड्डयन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में भी वह गृह और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री के सलाहकारों की टीम में अवनीश अवस्थी के अलावा जीएन सिंह, केवी राजू और डीपी सिंह भी शामिल हैं। प्रशासनिक अनुभव, नीतिगत समझ और मुख्यमंत्री के साथ लंबे समय तक काम करने के कारण अवनीश अवस्थी को योगी सरकार के सबसे प्रभावशाली और मजबूत अधिकारियों में गिना जाता रहा है, और सेवा विस्तार के साथ उनकी भूमिका आगे भी अहम बनी रहेगी।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.