लखनऊ हत्याकांड में आरोपी बेटे अक्षत के खुलासे, बहन की भूमिका पर भी स्थिति साफ

लखनऊ | 26 फरवरी 2026

लखनऊ में मानवेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए तथ्य सामने आ रहे हैं। आरोपी बेटे अक्षत ने पुलिस पूछताछ में घटना की रात और सुबह से जुड़े कई अहम पहलुओं पर बात की है। इस केस ने इसलिए भी सबका ध्यान खींचा, क्योंकि हत्या के बाद आरोपी ने गुमशुदगी का नाटक रचने की कोशिश की थी, जो चार दिन बाद बेनकाब हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अक्षत ने बताया कि घटना वाली सुबह पिता से उसकी तीखी बहस हुई थी। इसी दौरान पिता ने उस पर पहले राइफल तानी थी, हालांकि बाद में राइफल रख दी। इसी बीच अक्षत ने मौका पाकर राइफल उठाई और पिता की कनपटी पर गोली चला दी। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह वारदात पहले से योजनाबद्ध नहीं थी, बल्कि उसी समय हालात बिगड़ने पर यह कदम उठाया गया।

बहन कृति को लेकर भी अक्षत ने बयान दिया है। उसने साफ कहा कि इस मामले में उसकी नाबालिग बहन की कोई भूमिका नहीं है। अक्षत के मुताबिक, बहन उस समय दूसरे कमरे में थी और गोली की आवाज सुनकर बाहर आई। तब उसने उससे कहा, “I will handle this”। पुलिस का कहना है कि लड़की अब भी सदमे में है और जांच में फिलहाल उसका कोई रोल सामने नहीं आया है।

जांच में यह भी पता चला है कि हत्या के बाद शव के साथ क्या किया गया। अक्षत ने पहले ऑनलाइन चाकू मंगाकर शव काटने की कोशिश की, लेकिन जब वह सफल नहीं हुआ तो आरी खरीदी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने हाल में देखी कुछ वेब सीरीज से ऐसे दृश्य देखकर यह तरीका सीखा। परिवार वालों का कहना है कि अक्षत पढ़ाई में 12वीं तक अच्छा था, लेकिन उसके बाद उसका ध्यान पढ़ाई से हट गया। पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.