Tragic Valentine’s Day Incident: Couple Found Dead with Gunshot Wounds in Locked Car
गलत रिपोर्ट पर सख्ती, पीड़ितों को त्वरित राहत: जनता दर्शन में सीएम योगी के कड़े निर्देश
गोरखपुर, 14 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में जांच के दौरान गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी है और पीड़ितों की मदद में लापरवाही या शिथिलता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।
शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होगा। मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में कुछ शिकायतें ऐसी भी सामने आईं, जिनमें गलत रिपोर्ट लगाए जाने की बात कही गई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मामले की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी स्तर पर जानबूझकर मामलों को लंबित रखा गया या हीलाहवाली की गई, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। भूमि कब्जे से जुड़े मामलों में भी विधिसम्मत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों के मामलों में मुख्यमंत्री ने अस्पताल का इस्टीमेट जल्द पूरा कर शासन को भेजने को कहा, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दी जा सके। जनता दर्शन में आए बच्चों पर उन्होंने स्नेह जताया, उन्हें दुलारा और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मंदिर प्रवास के दौरान उन्होंने गोशाला में जाकर गोसेवा की और गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।
गलत रिपोर्ट पर सख्ती, पीड़ितों को त्वरित राहत: जनता दर्शन में सीएम योगी के कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में जांच के दौरान गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी है और पीड़ितों की मदद में लापरवाही या शिथिलता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।
शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होगा। मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में कुछ शिकायतें ऐसी भी सामने आईं, जिनमें गलत रिपोर्ट लगाए जाने की बात कही गई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मामले की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी स्तर पर जानबूझकर मामलों को लंबित रखा गया या हीलाहवाली की गई, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। भूमि कब्जे से जुड़े मामलों में भी विधिसम्मत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों के मामलों में मुख्यमंत्री ने अस्पताल का इस्टीमेट जल्द पूरा कर शासन को भेजने को कहा, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दी जा सके। जनता दर्शन में आए बच्चों पर उन्होंने स्नेह जताया, उन्हें दुलारा और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मंदिर प्रवास के दौरान उन्होंने गोशाला में जाकर गोसेवा की और गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया
Add Comment