नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर एक अहम बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की औपचारिक जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को दी। नितिन नबीन की नियुक्ति पर भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने बधाई दी। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। युवा, गतिशील और वैचारिक रूप से मजबूत, वह संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। बिहार में मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल और छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका सच में शानदार रही है, जिसमें प्रभावी नेतृत्व और संगठनात्मक शक्ति देखने को मिली है।" मालवीय ने आगे कहा कि यह नियुक्ति भाजपा का सक्षम नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाती है और यह एक पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है। उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में बड़ी सफलता मिले, इसके लिए शुभकामनाएं।

भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने अपने बधाई संदेश में लिखा, "भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर नितिन नवीन को हार्दिक बधाई। एक मेहनती नेता और मज़बूत संगठनात्मक अनुभव वाले, उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार काम किया है। हमें विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करेगी। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

बता दें कि नितिन नबीन दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। उनकी पहचान भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है और वे कायस्थ समुदाय से आते हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। उनकी पहचान एक युवा नेता के तौर पर रही है। वे बिहार विधानसभा में बांकीपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.