Breaking News :

उद्योगपति गौतम अदाणी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश रोडमैप की सराहना की

मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

चारधाम यात्रा सुरक्षा: उत्तराखंड में 10 अप्रैल को होगी व्यापक आपदा माक ड्रिल

यूपी एटीएस का बड़ा धमाका: लखनऊ से 4 आतंकी गिरफ्तार; पाकिस्तान से 'QR कोड' के जरिए ले रहे थे फंडिंग

असम:कांग्रेस घुसपैठ व दंगा कराती थी, भाजपा ऐसा करने वालों को निकाल बाहर करती है: सीएम योगी

ईरानी मीडिया का दावा: गिराए गए अमेरिकी एफ-35 के पायलट की तलाश में नाकाम रहा अमेरिका

देश में LPG की कोई कमी नहीं, करीब 28 लाख सिलेंडर प्रतिदिन हो रहे डिलीवर: इंडियन ऑयल

CSK vs PBKS, IPL 2026: संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट, चेन्नई सुपर किंग्स पहला विकेट गिरा

आप नेता को पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का संकेत: ‘चुप कराया गया, लेकिन हार नहीं मानी’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की तीसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमन के लॉन्च का संकेत दिया

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 03 April 2026

उद्योगपति गौतम अदाणी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश रोडमैप की सराहना की

देश के प्रमुख उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश रोडमैप की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कुछ विचार ऐसे होते हैं जो पूरे राष्ट्र की दिशा बदल देते हैं और उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्तुत यह विजन भी उसी तरह का है। गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया, "कुछ बड़े विजन ऐसे होते हैं जो पूरे देश की तस्वीर बदल देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'विकसित उत्तर प्रदेश' के रोडमैप पर बात करते हुए सुनना एक ऐसा अनुभव था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और वर्ष 2047 तक इसे 6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। यह केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में कितनी अपार संभावनाएं मौजूद हैं।" अदाणी समूह ने इस परिवर्तनकारी यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी का भी भरोसा दिलाया है। गौतम अदाणी ने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश में बिजली, रक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पार्क और डाटा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश कर रही है। इन क्षेत्रों में निवेश से न केवल राज्य की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "अदाणी ग्रुप को यूपी की तरक्की और बदलाव में योगदान करने पर बहुत गर्व है। हम यहां बिजली, सुरक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक, औद्योगिक पार्क और डेटा सेंटरों में निवेश कर रहे हैं। हम यूपी के एक शानदार भविष्य को बनाने में पूरी मदद करने के लिए यहां हैं।"

अदाणी समूह की यह प्रतिबद्धता उनके व्यापक राष्ट्रीय निवेश योजना के अनुरूप भी है। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को देश के बड़े उद्योग समूहों का भी समर्थन मिल रहा है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.