Kerala Set to Be Officially Renamed ‘Keralam’ After Union Cabinet Approved
मयूर विहार मॉल पार्किंग में कार से शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
नई दिल्ली |24 फरवरी 2026
दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में खड़ी एक कार से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नोएडा के इलाहाबाद निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में ऐसा अनुमान लगाया गया है कि मौत नेचुरल कारणों से हुई हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि वह कार के अंदर बैठा था और संभवतः उसे हार्ट अटैक आया।
पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़ी कोई सुराग मिल सके। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत दम घुटने से हुई या किसी और कारण से।
साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह कोई सुनियोजित हत्या है या फिर प्राकृतिक कारणों से हुई आकस्मिक मौत। इस बीच, मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम कर रही है।

Add Comment