Kerala Set to Be Officially Renamed ‘Keralam’ After Union Cabinet Approved
उत्तराखंड में सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा पर सख्ती, सीएम धामी ने एसओपी बनाने के दिए निर्देश
देहरादून | 23 फरवरी 2026
उत्तराखंड में हाल के दिनों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हुए हमले के बाद शिक्षा विभाग में नाराजगी है और शिक्षक-कर्मचारियों ने दो दिन के कार्यबहिष्कार का ऐलान किया है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं।
सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित अन्य मामलों का जिक्र करते हुए सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार हमेशा से कार्मिकों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रही है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एक स्पष्ट एसओपी तैयार की जाए।
इसके साथ ही सीएम धामी ने डीजीपी को सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ऐसी घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एसएसपी देहरादून को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Add Comment