Breaking News :

Kerala Set to Be Officially Renamed ‘Keralam’ After Union Cabinet Approved

CM Yogi Adityanath Says Global Investors Now See a New Uttar Pradesh, Investment Proposals Cross 60 Thousand Crore

कुंभ 2027 की तैयारी तेज, हरिद्वार के लिए केंद्र से ₹500 करोड़ मंजूर

Weather Deviation, Thunderstorm Suspected in Ranchi–Delhi Air Ambulance Crash That Killed Seven

Pawan Hans Helicopter Crashes into Sea Near Mayabunder, All Seven Onboard Rescued Safely

Hyderabad Police Crack Down on Cybercrime Network, 104 Arrested in Major Nationwide Operation

Claude Code Creator Boris Cherny Warns AI Agents Could Soon Transform Online Jobs

27 साल बाद चुनाव आयोग की बड़ी पहल, आज होगा ‘राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन’

पीएम सूर्य घर योजना से 30 लाख घरों तक पहुंची सौर ऊर्जा, स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की ओर मजबूत कदम

पाकिस्तान सीमा पर शक्ति प्रदर्शन: ‘वायु शक्ति-2026’ अभ्यास में भारतीय वायुसेना तैयार, तेजस के शामिल होने पर संशय

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 24 February 2026

IND vs RSA: काली मिट्टी की पिच, सूर्या का 'ब्रह्मास्त्र', निपटाने को क्याअकेला काफी ?

T20 World Cup 2026 के तहत सुपर-8 राउंड (Super08 Round) में टीम सूर्यकुमार के धुरंधर आज अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका (India VS South Africa) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. वर्ल्ड कप में दोनों ही टीमें चार-चार मैच जीतकर भिड़ेंगे. क्षमताओं और रिकॉर्ड से अलग कोई भी टीम उतनी ही सर्वश्रेष्ठ होती है, जितनी उसकी हालिया फॉर्म, लेकिन' फाइनल से पहले फाइनल' कहे जा रहे मुकाबले में अंतर पैदा करने लिए जो बड़ा हथियार चाहिए, वह वरुण चक्रवर्ती के रूप में टीम इंडिया के पास है. और अगर आज यह वार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच पर प्रोटीज को छलनी कर दे, तो चौंकाने वाली बात बिल्कुल भी नहीं होगी. मानो इतना ही काफी नहीं है! वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज के चार मैच खत्म होने के बाद जो यूएसपी (विशेषता) दिखाई है, उससे प्रोटीज बल्लेबाज ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप की तमाम टीमोंं में बहुत ही ज्यादा टेरर है. और इस टेरर की पुष्टि इस मिस्ट्री स्पिनर के तमाम आंकडे़ कर रहे हैं.


वरुण की दो मार, दक्षिण अफ्रीका बेहाल!

अगर वरुण को मारक हथियार कहा जा रहा है, उसकी बड़ी वजह यह कि अफ्रीकियों के खिलाफ पिछली दोनों द्विपक्षीय सीरीज में उन्होंने दोनों टीमों में सबसे ज्यादा विकेट लिए. खेले 8 मैचों में 22 विकेट. मलब हर मैच में लगभग 3 विकेट. वरुण पिछले साल दिसंबर में खेली गई सीरीज में तो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे.  ऐसे में जब पिच काली मिट्टी की मिल जाए, तो वह क्या कहर ढा सकते हैं, यह सहज ही समझा जा सकता है. 


वर्ल्ड कप में वरुण का टेरर है!

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वरुण का जो रिकॉर्ड है, वो है, लेकिन यहां तो उन्होंने सभी टीमों के होश उड़ाए हुए. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद पूर्ण कालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में वरुण सबसे अव्वल, तो कुल मिलाकर दूसरे नंबर के गेंदबाज बने हुए हैं. इस मिस्ट्री स्पिनर ने खेले 4 मैचों मैचों में फेंके 12 ओवरों में 9 विकेट लिए हैं. मतलब वरुण कप्तान सूर्यकुमार को हर मैच में न्यूनतम 2 विकेट की गारंटी दिए हुए हैं.


इस USP से बल्लेबाज पसीने-पसीने!

यूएसपी यानी खास बात, यानी यूनिक सेलिंग प्वाइंट! और वरुण भी अपनी यूएसपी साथ लेकर चलते हैं. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद वरुण ने चार मैचों में इसे बरकरार रखा है. और जब बात अभी तक शीर्ष 10 गेंदबाजों में सबसे ज्यादा औसत (रन अंतराल पर विकेट) और इकॉनमी रन-रेट (प्रति ओवर रन दर) की आती है, तो वह पहले नंबर पर हैं. वरुण का औसत 6.88 है. मतलब उन्होंने हर 6.88 रन के बाद विकेट चटकाया है, तो उनका इकॉनमी रन-रेट यानी प्रति ओवर रन दर 5.16 की है. 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.